मिश्रिख (सीतापुर) भाकियू अवध राजू गुप्ता संगठन के द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया भाकियू अवध के द्वारा किसानों की समस्या को लेकर 3 जनपदों में संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला व प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में किसान यात्रा चलाई जा रही हैउसी क्रम में नवीं तहसील मिश्रिख में प्रदर्शन कर बिंदुवार समस्याएं उठाई गई किसानों को संबोधित करते हुए मिश्रिख तहसील की विभिन्न समस्याओं को लेकर 16 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा तहसील अध्यक्ष मिश्रिख रविकांत मिश्रा हरिहर मास्टर बदलूराम अखिलेश पंजाबी, मुरारी सिंह, मोनू शुक्ला रामौतार राठौर अनिल गौतम बिक्रम गौतम ओमप्रकाश गुप्ता, दीपू जायसवाल, धीरेंद्र सिंह हिमांशू सिंह, दीपू जायसवाल,ओम प्रकाश गुप्ता, आदि तमाम पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
