अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। 68वीं राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 16 से 21 अप्रैल तक अंडर 14 दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए राजेंद्र कुमार बालक क्रीड़ा परिसर शाहपुर और सुहाना सेलुकार कन्या क्रीड़ा परिसर बैतूल के खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। अब यह दोनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगें। शाहपुर बालक क्रीड़ा परिसर कोच सुनील सूर्यवंशी और कन्या क्रीड़ा परिसर बैतूल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व इंदौर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैंप लगेगा। जिसके बाद यह दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। सहायक आयुक्त विवेक पाण्डे ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। जिले के लिए इस बड़ी उपलब्धि के लिए बैतूल के खेल प्रेमियों ने बधाई है।