ब्रेकिंग न्यूज
नागल थाना क्षेत्र के सीडकी झबरेडा मार्ग पर गांव बोहडुपुर के निकट निर्माणाधीन पुलिया के निकट वहां कार्यरत सो रहे 6 मजदूरों के उपर बजरी से भरा ट्रक पलटा। बजरी मे दबे मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई
ट्रक पलटा, 5 मजदूर दबे, 3 की मौत
सहारनपुर। थाना नागल इलाके के खेड़ा मुगल के पास एक निर्माणाधीन पुल पर गट्टी से भरा हुआ पलट गया, जिसमें पूरी तरह से गट्टी के नीचे 05 मजदूर दब गये। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर गट्टी के नीचे दबे हुये व्यक्तियों को निकाला गया तथा रेस्क्यू कर सभी को इलाज हेतु हॉस्पीटल भेजा गया। हादसे में 03 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा अन्य 02 लोगों को बचा लिया गया। हादसे में मारे गए मजदूर थाना मिर्ज़ापुर इलाके के गांव जाटोवाला के बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य मे जुटे लोग। अभी तक 2 को बाहर निकाला गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़