अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों तथा नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर समग्र शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों और नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिए जाने के संबंध में आदेशित किया गया है। प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम राव ठाकरे ने शासकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति दिनांक से 35 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर 1 जुलाई 2023 या इसके बाद की तिथि से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर संवर्ग, सेवानिवृत्त शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान की मांग रखी। जिस जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मांग का शीघ्र निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर समग्र शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम राव ठाकरे, संभागीय महामंत्री ललित कुमार दिपके, कोषाध्यक्ष बेनीप्रसाद सुरजाये, अध्यक्ष कमलेश खासदेव, सचिव राजेश महाते, प्रेमलाल सुरजाये, गणेश प्रसाद पवार, बलीराम गाडग़े, श्याम कुमार शर्मा, अभयराव गोटेकर, नवल सिंह कुुमरे, रूपेन्द्र कुमार स्वर्णकार, परवेज खान, एसएस डाकरिया, रवि अतुलकर, रमेश झाड़े, तनवीर खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।