सहारनपुर- मिर्जापुर
मिर्जापुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के काले साम्राज्य पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है!! थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कड़े तेवरों ने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी है! पिछले एक सप्ताह से जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच, पुलिस ने अवैध खनन से लदे दो और भारी डंपरों को दबोचकर माफियाओं की कमर तोड़ दी है!!थाना प्रभारी सूबे सिंह और उप-निरीक्षक अवशेष भाटी को सूचना मिली थी कि माफिया रॉयल्टी चोरी कर बिना किसी वैध प्रपत्र के बिना अवैध खनन परिवहन किया जा हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और उन दो डंपरों को धर दबोचा जो अवैध माल लेकर रफूचक्कर होने की फिराक में थे!मिर्जापुर पुलिस की इस ‘बैक-टू-बैक’ कार्रवाई से खनन सिंडिकेट में भगदड़ मच गई है! दो दिन के भीतर यह दूसरी बड़ी चोट है जिसने अवैध कारोबारियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। पुलिस की इस सक्रियता ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब मिर्जापुर की धरती पर माफियाराज नहीं, बल्कि कानून का राज चलेगा। पकड़े गए डंपर बिना किसी सरकारी कागजात और रॉयल्टी के अवैध खनिज ढो रहे थे। पुलिस की लगातार छापेमारी से माफियाओं को लाखों की चपत लगी है।थाना प्रभारी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र को अवैध कार्यों से मुक्त बनाना है! वही दूसरी ओर मिर्जापुर पुलिस अब यमुना किनारे हर कच्चे रास्ते और माफियाओं के ठिकानों पर पैनी नजर रख रही है। जो भी इस काले कारोबार में संलिप्त पाया जाएगा, उसकी अगली जगह जेल की सलाखें होंगी!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़