पचपदा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर प्रशासन और एचपीसीएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार से पांडाल लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मोदी के सभा स्थल में करीब 2 लाख लोगों की भीड़ आने की उम्मीद है। इसके लिए 3 बड़े-बड़े डोम लगाए जाएंगे। इसमें अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक ब्लॉक में 1600 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी तथा प्रत्येक डोम में 35 ब्लॉक बनेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 1 लाख 70 से 80 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुत्रो से मीली जानकारी अनुसार
ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला