ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
कसौली की प्रसिद्ध हेरिटेज मार्केट में सोमवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है |
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग अचानक एक दुकान से शुरू हुई और जल्द ही आसपास की दुकानों तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने की कोशिश की, हालांकि संकरी गलियों और बाजार की भीड़भाड़ के कारण राहत कार्य में बाधाएं भी आईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है |
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।