सहारनपुर मुख्यमंत्री का आगमन है जिसको लेकर सर्किट हाउस रोड पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही कल रात से ही भारी पुलिस फोर्स सर्किट हाउस में तैनात है सर्किट हाउस में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा है जिन लोगों के पास जारी हुए हैं, या वीआईपी हे मुख्यमंत्री आज प्रोटोकॉल के अनुसार 3:00 बजे के आसपास सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे वहां से देहरादून में स्थित माता डांट काली के दर्शन पूजा अर्चना भी करेंगे इसके बाद बिहारीगढ़ स्थित गणेशपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगे मुख्यमंत्री शाम को 5:00 बजे के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बैठक के साथ समीक्षा बैठक भी करने जा रहे हैं सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे और कल 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के साथ देहरादून हाईवे का उद्घाटन में साथ रहेंगे! मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़