सहारनपुर
गंगोह।रोटरी क्लब की त्रिदिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया। 16 से कम आयु के सिंगल में विक्रान्त (सहारनपुर) व भव्य (गंगोह), डबल में विक्रांत और निखिल (सहारनपुर) व अनिरुद्ध व भव्य, मेंस सिंगल में विक्रांत (सहारनपुर) व शुभम गुप्ता (गंगोह), मेंस डबल में विक्रांत और निखिल (सहारनपुर) व शुभम गुप्ता और संजय (गंगोह), 40 वर्ष से
अधिक आयु सिंगल में शुभम गुप्ता (गंगोह) व जावेद अंसारी (रामपुर
मनिहारान), डबल में जावेद अंसारी और मरगूब (रामपुर मनिहारान) व शुभम गुप्ता और नवदीप शर्मा (गंगोह) क्रमशः विजेता व उपविजेता रहे। अतिथियों पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद व पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नगरपालिका में कार्यरत रही रुपाली रूपेंद्र कुमार सहारनपुर द्वारा विजेताओं को किट प्रदान की गई। डॉ. अरुण शर्मा कोओलंपियाड जीतने पर पुरस्कृत किया गया। संचालन डॉ. विनीत अग्रवाल और आभार
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र शर्मा ने प्रकट किया।कार्यक्रम में नरेंद्र तायल (असिस्टेंट गवर्नर), विकास सिंघल (अध्यक्ष),सचिन गर्ग (सचिव) और मुकेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष) के साथ-साथ डॉ. एनपी सिंह, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. मनोज जैन, विजय जिंदल, संजय गर्ग, अमित सिंघल, नितिन तायल, शुभम गुप्ता, नितिन सिंघल और एनिज नमिता सिंघल, डॉ सुनीता अग्रवाल, नीरा शर्मा सहित काफी लोग रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़