सहारनपुर
तीतरो।मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम ने श्री सरस्वती इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया।एंटी रोमियो की प्रभारी श्री विकास चारण के नेतृत्व में टीम श्री सरस्वती इंटर कॉलेज में पहुंची। और छात्राओं को जागरूक किया।आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल दिव्यांशु, कांस्टेबल हनी सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार ने मिशन शक्ति पेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। पुलिस टीम ने छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी झूठी अफवाहें से बचाव साइबर में फ्रांड और साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत से समझाया गया।टीम ने सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और क्राइम की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के तहत जागरूक किया। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्प नंबर का उपयोग करें।इस दौरान उन्होंने 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1098, चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में विशेष जानकारी दें।पुलिस टीम ने छात्रों की समस्याओं को सुना तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। विद्यालय परिषद में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा है। अरविंद चौहान
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़