मधुबनी से बड़ी खबर
सोमवार को शंकर चौक से समाहरणालय परिसर तक एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं, बुद्धिजीवियों और मधुबनी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।इस दौरान बैनर-पोस्टर और तख्तियों के माध्यम से खासकर सूखा नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अभियान में शामिल होकर कहा कि सभी के सहयोग से मधुबनी को नशा मुक्त, विशेषकर सूखा नशा मुक्त जिला बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध नशा कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और बढ़ाई जाएगी।
ईश्वर कुमार झा
इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर (ऑल इंडिया)