पांढुर्णा
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास, पांढुर्णा में भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा महात्मा बुद्ध एवं डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात बुद्ध वंदना एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना/उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया, जिससे उपस्थित जनों को सामाजिक समरसता, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों का संदेश मिला। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कर हरित भविष्य का संकल्प भी लिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला में कन्या छात्रावास पांढुर्णा एवं अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की छात्राओं ने मनमोहक आदिवासी नृत्य एवं “भीमाचा नाव भरल्या आहे” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास के विद्यार्थियों ने “साहब है मेरे भीम” गीत प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया। सांदीपनि विद्यालय पांढुर्णा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “भारत करते विधान है” गीत-नृत्य ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अन्य अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने एवं शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता, न्याय और अधिकारों के लिए निरंतर प्रेरणा देता है।
समारोह के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए तथा छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।
समारोह में सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक पांढुर्णा श्री निलेश उइके, विधायक सौंसर विजय चौरे, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता ताई तुमडाम, जनपद उपाध्यक्ष भीमराव उइके/वाल्के, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कुमरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल, वैशाली ताई महाले, श्री उमेश उसूड़े, श्री प्रदीप जुवनकर, यादोराव डोबले, लोचन खवसे, श्री प्रकाश (बंटी) छगानी, माधव पाटिल, सीताराम कोरड़े, सतीश बावले, अनिल कुमरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साथ ही संयुक्त कलेक्टर मेघा शर्मा एवं नेहा सोनी, एसडीएम अलका एक्का सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्राचार्य चंद्रशेखर बरेठ, बीईओ एच.बी. हांडे एवं बीआरओ मोरेश्वर ब्रम्हे सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुनंदा पराठे, मंजू तहकित, अर्चना ओड, कांता खोड़े, कुंता वरंगे, राजेंद्र बाल पांडे, एनटी झारिया, एनटी इरपाचे, प्रिया मालवीय एवं रमेश कुमरे सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आभार प्रदर्शन जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग श्री उमेश सातनकर द्वारा किया गया।
डॉ. अंबेडकर: सामाजिक न्याय और संविधान के शिल्पकार
डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे भारतीय संविधान के शिल्पकार, प्रख्यात विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री एवं महान समाज सुधारक थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय एवं लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की और अपने जीवन को सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए समर्पित कर दिया। उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने तथा उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
इंडियन नैशनल टीवी न्यूज राजेश चौधरी
ब्यूरो चीफ़ पांढुर्णा