इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव, मंडल ब्यूरो चीफ
गोण्डा सरयू परियोजन- प्रथम, संगठन अयोध्या के अधीन कार्यरत पंचदशम सिंचाई कार्य मंडल, गोण्डा के अंतर्गत सरयू नहर खंड 4 गोण्डा की पायरकोहना माइनर पर ग्राम सहजलपुर, तहसील मनकापुर के भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात नहर निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। इसी प्रकार तहसील मनकापुर के ग्राम पतिजिया खुर्द में स्थित नेतुआ माइनर के दो गाटों पर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूर्ण होने के पश्चात नहर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सरयू नहर खण्ड -4 के अधिषाशी अभियंता श्री दुर्गेश गर्ग द्वारा बताया गया कि पायरकोहना माइनर तथा नेतुआ माइनर पूर्ण रूप से गैप मुक्त हो गई है तथा आगामी खरीफ पसली में इन दोनों नहरों का संचालन कराया जाएगा।
इस कार्य में उपखंड से संबंधित सहायक अभियंता आकाश राय के साथ शिवानंद मिश्र सहायक अभियंता, के एन तिवारी सहायक अभियंता चतुर्थ तथा अवर अभियंता पुनीत कुमार सिंह, सुधीर कुमार तिवारी, आलोक पांडे, अभिषेक सिंह, विवेक जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता के साथ-साथ समस्त राजस्व कर्मियों तथा कर्मचारियों के अथक प्रयास से नहर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।