सहारनपुर
गागलहेड़ी क्षेत्र स्थित रूपराम इंटर नेशनल एकेडमी में कक्षा 10 का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, सृष्टि सैनी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित कस्बे व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबंधक डॉ अमित कुमार सैनी ने बच्चो को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
सीबीएसई 10 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सृष्टि सैनी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तीसरा स्थान व विद्यालय टॉप किया। मानसी काम्बोज ने 96.4 प्रतिशत व आरोही सैनी ने 95.2 प्रतिशत, खालिद नूर 93 प्रतिशत, उन्नति जिंदल 92.8 प्रतिशत, नैतिक सैनी 88.2, लक्ष्य 87.2, कासवी काम्बोज 84.4, भाविका रोहिला 84.4, हुमैरा अंसारी 83.6, नव्या प्रवाल 83.4, अंश 80.6 व आनिया ईरम ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधक डॉ अमित कुमार सैनी ने बच्चो व स्टाफ की मेहनत पर खुशी जताते हुए बच्चो को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कम्पीटिशन के दौर में बच्चो का पास होना ही काफी नही है, क्योंकि पढ़ाई से लेकर नौकरी पाने तक हर कम्पीटिशन की मैरिट में शामिल होना बहुत जरूरी है, कम्पीटिशन के इस दौर में गुरु की तपस्या भी तभी सफल है जब शिष्य सफल हो जाएं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़