दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा दुद्धी इकाई द्वारा भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में विशेष अभियान के तहत कल एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के काफी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी ।
सूत्रों के अनुसार संगोष्ठी 17 अप्रैल (शुक्रवार) को दोपहर 1 बजे से ब्लॉक सभागार दुद्धी में शुरू होगी। पार्टी ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं से ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। यह अभियान डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।