सहारनपुर- से भावनात्मक पहल सामने आई है – जहां वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने 19 अप्रैल 2026 को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है – उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए वर्षों से अवकाश न घोषित होने पर चिंता जताई – साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को भी पत्र भेजकर आग्रह किया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएं – अरोड़ा ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान से जुड़ा विषय है-ब्राह्मण, त्यागी समेत कई समाज इस दिन को श्रद्धा और उत्साह से मनाते हैं, ऐसे में अवकाश घोषित कर उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना बेहद जरूरी है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़