प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल
थाना चौरी आवेदिका रीता देवी पत्नी ताड़केश्वरनाथ दूबे ग्राम भकोड़ा थाना- चौरी जनपद भदोही द्वारा सूचित किया गया कि दिनांक 11.04.2026 को मैं अपने गाँव भकोड़ा की पुस्तैनी जमीन में निर्माणाधीन बाउन्ड्री दिवाल पर सुबह करीब 10.00 बजें उस पर पानी का छिड़काव अपने पुत्र अनुराग के साथ कर रही थी। मेरे पाट्टीदार सुग्रीव दूबे पुत्र राजमुरत दूबे, शिवम दूबे पुत्र सुग्रीव दूबे, सुभम दूबे पुत्र सुग्रीव दूबे, लक्ष्मी देवी पत्नी सुग्रीव दूबे निवासीगण भकोड़ा थाना चौरी भदोही द्वारा एक साथ होकर मुझे और मेरे पुत्र को जान से मारने कि नियत से गाली देते हुए लाठी व लोहे की रोड से मारने लगे। मेरे लड़के का पर्स जिसमें करिब 9000/- रूपये, घड़ी, मोबाइल छीन लिया तथा मेरे लड़के पर जाने से मारने की नियत से शिवम दूबे ने लोहे के धारदार हथियार से सर पर हमला किये। मेरे निर्माणाधीन दीवाल को तोड़ दिये जिसमे करीब एक लाख के ऊपर का नुकसान किये। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 43/2026 धारा 109(1)/115(2) /352/351(3)/309(6)/324 (6) BNS थाना चौरी जनपद भदोही का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
अभिनव त्यागी,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में हो रहे अपराधों में त्वरित कार्यवाही एवं पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक-16.04.2026 को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ितों को मारने-पीटने, आपराधिक साजिश, आपराधिक धमकी, हत्या के प्रयास , जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त को सरपतहा न्यायालय के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान सम्बंधित मा0 न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से मालमुकदमाती ₹5850/- रूपये व जमातलाशी का ₹420/- बरामद किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-
1. शिवम् दुबे पुत्र सुग्रीव दुबे उर्फ छोटे लाल दूबे।
2. सुग्रीव दुबे उर्फ छोटे लाल दूबे पुत्र स्व० राममूरत दुबे निवासीगण ग्राम भकोड़ा थाना चौरी जनपद भदोही।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास का विवरण।
1. शिवम दूबे s/o छोटेलाल उर्फ सुग्रीव दूबे निवासी ग्राम-भकोड़ा, चौरी, भदोही_
1 मु0अ0संं0-90/2020 धारा 323, 325, 452, 504, 506 (भा.दं.सं. 1860) थाना चौरी जनपद भदोही।
2 मु0अ0संं0-12/2026 धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 (BNS 2023) थाना चौरी जनपद भदोही
3 मु0अ0संं0-35/2026 धारा 131, 351(3), 352 (BNS 2023) थाना चौरी जनपद भदोही
4 मु0अ0संं0-36/2026 धारा 191(2), 324(5) (BNS 2023) थाना चौरी जनपद भदोही
5 मु0अ0संं0-43/2026 धारा 109(1), 115(2), 309(6), 324(6), 351(3), 352 (BNS 2023) थाना चौरी जनपद भदोही
2. सुग्रीव दूबे उर्फ छोटेलाल s/o स्व0 राजमूरत दूबे निवासी ग्राम-भकोड़ा, चौरी, भदोही।
1 मु0अ0संं0-12/2026 धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 (BNS 2023) थाना चौरी जनपद भदोही
2 मु0अ0संं0-35/2026 धारा 131, 351(3), 352 (BNS 2023) थाना चौरी जनपद भदोही
3 मु0अ0संं0-36/2026 धारा 191(2), 324(5), 351(3), 352 (BNS 2023) थाना चौरी जनपद भदोही
4 मु0अ0संं0-43/2026 धारा 109(1), 115(2), 309(6), 324(6), 351(3), 352 (BNS 2023) थाना चौरी जनपद भदोही
बरामदगी:-
मालमुकदमाती ₹5850/- रूपये व जमातलाशी से ₹420/- बरामद किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम, हे0का0 आदित्य नारायण यादव, का0 विकास जायसवाल, म0का0 रुही, म0का0 प्रीति यादव, हे0का0 चालक प्रवेश कुमार राय थाना चौरी जनपद भदोही।