डबरा भितरवार ब्रेकिंग.
बताया जा रहा है कि महिला पुष्पा पत्नी रामदयाल बाथम उम्र 45 वर्ष घर के आंगन में लीपाई का कार्य कर रही थी, तभी पास में रखे कूलर में अचानक करंट उतर आया और उसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना ग्राम पंचायत करहिया की बताई जा रही है।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा