रायसेन। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एवं एस.डी.ओ.पी. श्रीमती शीला सुराणा के नेतृत्व में थाना मंडीदीप पुलिस द्वारा जिले में नाबालिक अपहर्ता की दस्तायबी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थाना मंडीदीप पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 14/01/2026 को फरियादिया लाल सिंह कोरकू पिता मान सिंह कोरकू उम्र 45 साल निवासी बखरिया मंडीदीप थाना मंडीदीप जिला रायसेन की रिपोर्ट पर थाना मंडीदीप में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 137(2)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । फरियादी की नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मंडीदीप पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार संभावित स्थानों पर तलाश की गई पुलिस की सूझबूझ एवं कार्रवाई के परिणाम स्वरूप नाबालिक बालिका को दिनांक 16/4/26 को कुंडीखाल सीहोर क्षेत्र से सकुशल उसके माता पिता के समक्ष दस्तयाब किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरी. रंजीत सराठे (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक पदमा वरकरे, प्रधान आर 44 दिलीप यादव,प्रधान आरक्षक 148 संजय लौवंशी, म.आर.791 बिंदु , आर .271 सौरभ दोहरे की सराहनीय भूमिका रही।
अरमान खान जिला ब्यूरो
रायसेन मा प्रा