सहारनपुर। भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मलेन का आयोजन किया, इस दौरान बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया गया । गढ़ी मलूक स्थित एक सभागर में आयेजित सम्मेलन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। सम्मेलन का आयोजन किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष शीतल ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व विचारों को जन-जन तक पहुँचाना हे ।आज का भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, बाबा साहेब के आदर्शोंकृसमावेशी विकास, सामाजिक न्याय और सबके लिए समान अवसरकृको साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है हमारी सरकार बाबा साहब के पंच तीर्थ एवं बाबा साहब से जुड़े हुए समय समस्त स्मृतियों को सम्मान देने का काम कर रही है। महापौर डॉक्टर अजय सिंह, विधायक देवेंद्र निम एवं पूर्व महापौर संजीव वालिया ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।कार्यक्रम में पार्षद संजीव कर्णवाल , बाल्मीकि समाज के अध्यक्ष विनोद घावरी , जय राम गीतम भाजपा महामंत्री ललित कटारिया उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा की गई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़