गौ सेवा समिति ने गो-पूजन कर वैशाख अमावस्या मनाई
अमलोह( अजय कुमार)
गौ सेवा समिति अमलोह द्वारा श्री संगमेश्वर गौशाला, अमलोह में वैशाख अमावस्या के अवसर पर श्रद्धा व भक्ति भाव से गो-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान भूषण सूद ने की, जबकि संचालन संरक्षक प्रेम चंद शर्मा एवं गौशाला अध्यक्ष शिव कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
पूजन समारोह में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रोशन लाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा करवाई। इस अवसर पर भूषण सूद ने बताया कि प्रत्येक माह पूर्णिमा व अमावस्या के दिन सायं 4:30 बजे गौ-पूजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु अपने परिवार सहित भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी डॉ. रविंद्र सुकला (सेवानिवृत्त), मेडिकल अधिकारी डॉ. शशि सुकला, गौशाला अध्यक्ष शिव कुमार गर्ग, प्रेम चंद शर्मा, मानव भलाई मंच के प्रधान मास्टर मनोहर लाल वर्मा, पंडित रोशन लाल, राम मंदिर के ट्रस्टी शिव कुमार गोयल, मास्टर सुभाष चंद, समिति के महासचिव मास्टर राजेश कुमार, जगदीप सिंह, जुगल किशोर, ज्ञान चंद गर्ग, डॉ. मनजीत सिंह मन्नी व हरजीत सिंह वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंत में श्रद्धालुओं के लिए फल, समोसे, बर्फी एवं चाय का लंगर वितरित किया गया।