सहारनपुर
जनसमस्याओं के समाधान और पुलिस प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर ने स्वयं मौजूद रहकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को एक-एक कर गंभीरता से सुना!! एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पीड़ित की समस्या का समाधान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जाए!!पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, आपसी रंजिश और घरेलू हिंसा जैसे मामले पेश किए। एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए!!जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने बुजुर्गों और महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली!!सहारनपुर पुलिस का यह कदम नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने और पुलिस व जनता के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाना है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़