सहारनपुर
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है, अब जिले भर के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के CUG नंबर की निगरानी की जाएगी
SSP ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी अपना CUG नंबर बंद या अनदेखा न रखे, फोन न उठाने या लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है
कप्तान ने इसके लिए विशेष टीम गठित कर दी है, जो लगातार मॉनिटरिंग करेगी, यह टीम समय-समय पर कॉल कर अधिकारियों की सक्रियता की जांच करेगी
जनता की शिकायतों और आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है
SSP ने कहा कि पुलिस की जवाबदेही तय करना प्राथमिकता है
किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी अब लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सीधे कप्तान की नजर रहेगी और तुरंत कार्रवाई तय मानी जा रही है
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़