सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से किया जाए और शिकायतकर्ता को उसकी प्रगति से अवगत कराया जाए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़