लोकेशन जनपद बिजनौर
रिपोर्टर
इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
किशोरी का पास के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी लड़के से फोन पर बात किया करती थी जिससे पिता ने बदनामी और बेज्जती की वजह से अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
मामला जनपद बिजनौर की नगीना थाना क्षेत्र के गांव बिंजाहेड़ी का है। जहां के निवासी नजाकत ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री आयशा की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। नजाकत दिल्ली में रहकर एक बेकरी में नौकरी करता है। फिलहाल वह अपने गांव आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार किशोरी का गांव के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी वजह से परिवार के लोग नाराज थे। लेकिन किशोरी प्रेमी से बात करना नहीं छोड़ रही थी। 15 दिन पहले युवक युवती के घर पहुंच कर शादी करने की बात भी कह रहा था। लेकिन किशोरी के पिता ने उसको डांटकर वहां से भगा दिया था। बुधवार को पिता नजाकत ने अपनी बेटी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका एक भाई और पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। जिसका घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था कुछ दिनों पहले ही पिता को इसकी जानकारी हुई जिसका उन्होंने विरोध किया लेकिन किशोरी मानने को तैयार नहीं थी जिसकी वजह से पिता ने उसके साथ मारपीट की। लेकिन वह अपनी ज़िद पर अड़ी हुई थीं। जिसकी बाद पिता ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
सूचना पर सीओ नगीना राजेश कुमार मय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की फिलहाल पुलिस ने शाहू को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ का कहना है कि थाना नगीना पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव ग्राम बिंजाहेड़ी में नजाकत अपनी 17 वर्षीय पुत्री के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। लड़की मृत अवस्था में थी। प्रथम दृश्य जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की नजाकत की पुत्री किसी अन्य लड़के से बात करती है। जिसकी बदनामी और बेज्जती की वजह से अपनी पुत्री गला दबाकर मार दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।