सहारनपुर
कस्बा बिहारीगढ़ के समीप सुंदरपुर स्थित नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर देहरादून से दिल्ली जा रही ट्रैक्सी स्विफ्ट कार (UP14 PT 2276) का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और फ्लाईओवर के डिवाइडर से जा टकराया।
कार दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष सतेन्द्र नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल उपचार हेतु फतेहपुर सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़