सहारनपुर
शहर के पॉश इलाकों में स्थित होटलों और रेस्टोरेंट्स की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्यों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। गुरुवार, को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर शहर के नामी प्रतिष्ठानों में चल रहे काले कारनामों को उजागर किया है।सबसे सनसनीखेज मामला आईटीसी रोड स्थित ‘जोरावर रेस्टोरेंट’ में सामने आया। पुलिस टीम जब यहाँ पहुँची, तो दंग रह गई। रेस्टोरेंट के पिछले हिस्से में अवैध रूप से गुप्त केबिन बनाए गए थे।इन केबिनों के भीतर कई लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने नियमों को ताक पर रखकर अनैतिक गतिविधियों के लिए यह ढांचा तैयार किया था। इन होटलों में रईसजादों को परोसा जा रहा था ‘मौत का धुआं’आवास विकास स्थित चर्चित रेस्टोरेंट ‘रोमियो लेन’ में भी पुलिस की रेड से हड़कंप मच गया। यहाँ नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम अवैध हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान कई युवक हुक्का पीते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने हुक्का सामग्री को कब्जे में ले लिया है।चंदननगर चौकी क्षेत्र के होटल ‘फोर सीजन इन’ की जांच में भी गंभीर खामियां मिली हैं होटल के एंट्री रजिस्टर में भारी गड़बड़ी पाई गई है, जो सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा खतरा है। इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।शहर के कई होटलों में सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद रखे गए थे ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर न रखी जा सके।ज्यादातर प्रतिष्ठानों ने नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण कर रखे हैं। इस कार्यवाही को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक का कड़ा संदेश:”शहर की मर्यादा और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जोरावर, रोमियो लेन और फोर सीजन इन समेत सभी डिफॉल्टर संस्थानों के खिलाफ सख्त रिपोर्ट तैयार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह केवल शुरुआत है; अवैध रूप से संचालित हर होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।”इस कार्रवाई के बाद शहर के होटल संचालकों में खौफ का माहौल है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिन संस्थानों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं या जो अनैतिक कार्यों को संरक्षण दे रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इन सभी के खिलाफ कठोर कानूनी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है और जल्द ही लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है!!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़