Ni
ग्रामीणों के प्रयास रंग लाए, टूटे खंभों और ढीले तारों की मरम्मत शुरू; प्रभावित मजरों में आपूर्ति बहाल होने की जगी उम्मीद
पयागपुर, बहराइच। हसुवापारा ग्राम सभा में लंबे समय से प्रभावित बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। ग्रामीणों के प्रयासों और विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी के सहयोग और पत्रकार एवं समाज सेवी सतीश तिवारी की सक्रियता से विद्युत विभाग के माध्यम से छह नए बिजली के खंभे उपलब्ध कराए गए हैं। इससे बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
ग्राम सभा के विभिन्न स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने से विद्युत तार ढीले हो गए थे। इसके चलते कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किए, जिसके बाद एसडीओ पयागपुर और जेई पयागपुर के माध्यम से छह नए खंभे उपलब्ध कराए गए। अब टूटे खंभों के स्थान पर नए खंभे लगाने और ढीले तारों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है।
बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
नए खंभे मिलने के बाद ग्राम सभा के प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुधरने की उम्मीद बढ़ी है। विद्युत विभाग के लाइनमैन भी बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकेगी और लंबे समय से आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
हसुवापारा में बिजली संकट दूर करने के लिए ग्रामीणों की पहल और विद्युत विभाग की सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने के लिए खंभे लगाने और तारों की मरम्मत का काम समय से पूरा होना जरूरी है।