सहारनपुर
रिजर्व पुलिस लाइन में 490 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने परेड की सलामी लेकर प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा और जन सुरक्षा की शपथ दिलाई। नौ माह के कठोर शारीरिक व मानसिक प्रशिक्षण के बाद जवानों ने अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बावजूद उनका उत्साह अडिग रहा। आधुनिक प्रशिक्षण के तहत उन्हें संगठित अपराध, साइबर क्राइम व आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। अब सभी आरक्षी अपने-अपने जनपदों में तैनात होकर सेवा, सुरक्षा और शांति के संकल्प को निभाएंगे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़