सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद सहारनपुर एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येंद्र नागर के कुशल नेतृत्व में थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने 25 अप्रैल 2026 को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आमादा फसाद पाए गए, जिसके चलते उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कर माननीय उपजिलाधिकारी महोदय के न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपीयों के नाम इस प्रकार हैं
1. आसिफ पुत्र शहीद, निवासी कच्चीगढ़ी अब्दुल्ला, जनपद शामली, उम्र लगभग 30 वर्ष
2. शहनवाज पुत्र नूरहसन, निवासी ग्राम कुड़ीखेड़ा, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह नागर, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह तथा उपनिरीक्षक ब्रजपाल सिंह शामिल रहे।
थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़