सहारनपुर
तल्हेडी बुजुर्ग- क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसान के खेत में खड़े पोपुलर के पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पीड़ित किसान प्रवीण पुत्र गिरवर निवासी गांव शाहपुर ने तल्हेडी चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने गलत मंशा के चलते उसके खेत में खड़े पोपुलर के करीब 200 पेड़ों को बीच से काट कर धराशाई कर दिया है। किसान ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि यह पेड़ उसने करीब दो वर्ष पूर्व लगाएं थे जिनके कटने से उसे काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसान ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए उक्त अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेतों की जांच पड़ताल की ओर इस निन्दनीय कृत्य का जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़