सहारनपुर
चिलकाना-ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार बुड्ढाखेड़ा में आलमगीर प्रधान पद प्रत्याशी के निवास पर एक विशाल स्वास्थ्य चेकअप शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में ग्राम के सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सेहत की जाँच कराई।शिविर में दिल्ली रोड सहारनपुर के प्रतिष्ठित मेडीग्राम हॉस्पिटल से आए अनुभवी चिकित्सकों और विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया।इस दौरान ब्लड प्रेशर,शुगर समेत विभिन्न बीमारियों की मुफ्त जाँच की गई और मरीजों को उचित परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर आलमगीर प्रधान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों को घर के पास इलाज मुहैया कराने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा ग्रामीणों की सेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और उनके स्वास्थ्य व खुशहाली के लिए हम भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखेंगे।शिविर के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने आलमगीर प्रधान और मेडीग्राम हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया।इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़