सहारनपुर
सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जोन-03 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून रोड स्थित एक व्यावसायिक हॉल के निर्माण को नियमों के उल्लंघन में पाए जाने पर सील कर दिया गया।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27 अप्रैल 2026 को जोन-03 के अंतर्गत निरंकारी भवन के बराबर गली, देहरादून रोड क्षेत्र में श्री कामिल द्वारा लगभग 300 वर्गमीटर भूखंड में एक हॉल का निर्माण कराया जा रहा था। यह निर्माण व्यावसायिक उपयोग के लिए किया जा रहा था, लेकिन इसके लिए आवश्यक स्वीकृति/मानचित्र की अनुमति नहीं ली गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन हॉल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्थल पर मौजूद लोगों को स्पष्ट रूप से नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में अवर अभियंता शोएब आलम, मेट राहुल और मेट रिजवान अली (आउटसोर्सिंग) की टीम शामिल रही, जिनके सहयोग से सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।
अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि शहर में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अब सख्ती बढ़ेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़