सहारनपुर । बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय सहारनपुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में दो नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है।
जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार बन्धु ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व पार्षद एवं सहारनपुर के पूर्व जिला प्रभारी अनिल कुमार तथा नानौता निवासी एवं शामली के पूर्व प्रभारी जगपाल को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं को पूर्व में कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन उनके व्यवहार और गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते पार्टी और संगठन के हित में यह कठोर निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़