दुद्धी सोनभद्र ।(विवेक सिंह)
संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी वागिश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें गत 9 जनवरी 2024 तत्कालीन जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ के निर्देश में पौराणिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन की कलेक्टर सभागार में चर्चा के अनुपालन में मेजर ध्यान चंद वेलफेयर सोसाइटी दुद्धी द्वारा 2 मई 2026 दिन शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद गुप्ता एडवोकेट ने प्रार्थना पत्र देकर 1 – विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू होकर जनपद के मुख्य मार्ग से होते हुए झारखंड प्रदेश गढ़वा जिले में स्थित श्री बंशीधर नगर ऊटारी जहां बाबा बंशीधर की ठोस सोने की मूर्ति विश्व प्रसिद्ध है 200 किलोमीटर का कॉरिडोर बाबा विश्वनाथ से श्री बंशीधर नगर ऊटारी तक निर्माण किए जाने 2- सड़क किनारे मार्ग स्थित जोरकहु पिकनिक स्पॉट ठेमा नदी दुद्धी जलकल संयंत्र के बगल में पिकनिक एवं पर्यटन स्थल जगह-जगह विश्रामालय, इको पॉइंट,सेल्फी प्वाइंट बनाकर टूरिज्म को बढ़ावा देने 3- तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गोहड़ा के राजा चंडोल पहाड़ी जो लगभग 300 फीट ऊंचा तथा आदिवासी गिरिवासी धरोहर एवं उनके इष्ट के रूप में पहचान रखने वाले पहाड़ी जहां पर प्रतिवर्ष आदिवासी मेला लगता है को पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करने 4- तहसील मुख्यालय दुद्धी से महज 2 किलोमीटर दूर पर स्थित नन्हकू बाबा जहां वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम आदि के उपरांत चौठारी छुड़ाने की परम्परा व आदिवासी गिरीवासियों के आस्था का केंद्र भी है को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करने 5- कनहर ठेमा संगम नदी में लगने वाले मकर संक्रांति के मेला को पर्यटन टूरिज्म के रूप में विकसित करने आदि संदर्भित मांग पत्र सौपा गया। अपर जिलाधिकारी महोदय ने उप जिलाधिकारी दुद्धी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं।