दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
विकास खंड अंतर्गत के ग्राम हीराचक निवासी राकेश कुमार तिवारी ने तहसील दिवस में प्रभारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर ब्लॉक दुद्धी द्वारा लगाए गए वाटर टैंक को हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पिता सरन प्रकाश तिवारी के नाम दर्ज भूमि पर बिना अनुमति के यह टैंक लगाया गया, जिससे मुख्य मार्ग से पतरिहा जाने वाले रास्ते पर पानी जमा हो रहा है।
प्रार्थी के अनुसार, मूल रूप से यहां हैण्डपम्प लगा था, लेकिन अब वाटर टैंक के कारण रोड किनारे पानी भरा रहता है। इससे लिंक मार्ग खराब हो रहा है, ग्रामीण पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं, और भूमि पर साल भर जलजमाव के कारण खेती करना असंभव हो गया है। उन्होंने बताया कि टैंक के आसपास लोग वाहन धोते हैं और पानी बहाते रहते हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।
राकेश कुमार ने कहा कि यह विधि संगत नहीं है। वाटर टैंक हटाना जरूरी है ताकि खेती और मार्ग सुधर सके। अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर जांच का आश्वासन दिया है।