गौ सेवा समिति ने गौशाला में विधिवत पूजा कर मनाई पूर्णिमा
श्रद्धा भाव से हुई गौ-पूजन, शहरवासियों से जुड़ने की अपील
अमलोह( अजय कुमार)
गौ सेवा समिति अमलोह द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर श्री संगमेश्वर गौशाला में श्रद्धा और भक्ति भाव से गौ-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन समिति के प्रेसिडेंट भूषण सूद और पैट्रन प्रेम चंद शर्मा की अगुवाई में संपन्न हुआ।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रोशन लाल ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई और उपस्थित श्रद्धालुओं को गौ-पूजन के धार्मिक व सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर मानव भलाई मंच के प्रेसिडेंट मास्टर मनोहर लाल वर्मा, श्री शीतला माता मंदिर कमेटी के चेयरमैन विनय पुरी, गौशाला के प्रेसिडेंट शिव कुमार गर्ग, सेवादार अशोक कुमार (मुक्तसर), संजीव धीर, पूर्व बार एसोसिएशन प्रेसिडेंट जतिंदर करकड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के प्रेसिडेंट भूषण सूद ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक माह पूर्णिमा और मासिक अवसरों पर गौ-पूजन किया जाता है। उन्होंने शहरवासियों से इन धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए फल, बर्फी, खीर, समोसे और चाय का लंगर भी लगाया गया।
फोटो कैप्शन:
गौशाला में पूर्णिमा अवसर पर गौ-पूजन करते हुए भूषण सूद व अन्य श्रद्धालु।