जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ( जार) की अलवर इकाई की ओर से छठा ज़िला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं स्मारिका कलम के सिपाही का विमोचन मोती डूंगरी स्थित पुलिस अन्वेषण मैरिज गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईपीएस कार्तिकेय वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिश्नल एसपी डॉ. प्रियंका रघुवंशी, रेणु बिज्जू (माथुर) सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी मनोज मेहरा, वरिष्ठ इतिहासकार हरि शंकर गोयल, पृथ्वी सिंह नरूका रहे। कार्यक्रम में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार सुनील बिज्जू की स्मृति में ज़िले के 21 पत्रकार जिसमें राकेश असंक, सुरेश शर्मा, राजेश मुंडी, अवधेश सिंह, लक्ष्मी नारायण लक्ष्य, मनोज गुप्ता, एडवोकेट वरिष्ठ पत्रकारअमित भारद्वाज, राकेश खंडेलवाल, राजेश सैनी, राहुल जोशी, विपिन मेंहदीरत्ता, धर्मेन्द्र शर्मा, सुजीत कुमार, अशोक भारद्वाज, प्रदीप गोयल, पीयूष पाठक, डॉ संदीप यादव, अनिल अग्रवाल, चंदू आचार्य, अर्चना जैन, शम्मी सेतिया को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पत्रकारों के बच्चों को पुरस्कार के रूप में हाथ घड़ी भेंट की गई। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज संजय शर्मा एवं निशा लखानी को उनके द्वारा शहर में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत जार जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, संरक्षक महिपाल सिंह शेखावत, पत्रकार राकेश असंक, राजेश मुंडी, अवधेश सिंह नरूका ने किया। कार्यक्रम का मन संचालन रेखा महरावत ने किया
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान