रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना|उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर श्री असित यादव का बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती आकाश गुर्जर के मेहगांव स्थित निवास पर परिजनों सहित समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। भिंड से ग्वालियर लौटते वक्त डीआईजी श्री यादव जिला पंचायत अध्यक्ष गुर्जर के आवास पर पहुंचे, जहां समाजसेवी भागीरथ सिंह गुर्जर, एसके सिंह सहित अन्य ने उनका फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री यादव ने कहा कि आप लोगों ने स्वागत में जो स्नेह एवं अपनापन दिखाया, इसके लिए वे सभी के आभारी हैं।