उन्नाव ब्रेकिंग न्यूज़
कोतवाली सदर क्षेत्र के सरोसी बाजार के पास बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर।
हादसे में कंजौरा निवासी 32 वर्षीय रामनरेश की मौके पर ही मौत, जबकि 18 वर्षीय रोहित घायल।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा करने की कोशिश की, तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग। मौके पर पहुंची कई थाने की पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया, डंपर जब्त, चालक के खिलाफ कार्रवाई जारी।
मृतक के परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक का माहौल।