गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले में आमजन के खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश हेतु एक सतत अभियान संचालित किया जा रहा है इस अभियान के तहत जिलेभर से गुम मोबाइलों के प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की तकनीकी टीम द्वारा अथक प्रयास कर विगत दो माह में CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 64 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 12,50,000/-रूपये है
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा अतिरिक्त पुलिस द्वारा इन मोबाईल फोनों को उनके के वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंपा गया । अपने खोये हुए मोबाइल बापस पाकर फरियादियों के चेहरे पर संतोष और प्रशन्नता साफ झलक रही थी । मोबाइल धारकों ने गुना पुलिस की इस सक्रियता व तकनीकी दक्षता से की गई कार्यवाही की सराहना करते हुए धन्यबाद ज्ञापित किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने बताया कि “आधुनिक युग में मोबाइल फोन न केवल संचार का माध्यम है, बल्कि आमजन के निजी और व्यावसायिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है । ऐसे में गुम मोबाईलों की बरामदगी पुलिस द्वारा जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास है” इसके साथ ही गुना पुलिस की सभी जिले वासियों से अपील है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो तुरंत संबंधित थाने पर सूचना दर्ज कराएं, जिससे समय रहते उसकी रिकवरी संभव हो सके
जिला गुना से ब्यूरो चीफ गोलू सेन