रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना|पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष “हेलमेट चेकिंग अभियान” के तहत मुरैना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की है। 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक चल रहे 15 दिवसीय अभियान के दौरान अब तक 1024 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर के प्रमुख चौराहों, राजमार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, तेज रफ्तार और बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
मुरैना पुलिस द्वारा 26 अप्रैल से 6 मई 2026 तक की गई कार्रवाई में कुल ₹2,23,500 का समन शुल्क वसूला गया है। साथ ही कई चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।