सहारनपुर- थाना बड़गांव क्षेत्र के ग्राम नूनाबड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात दबंगों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट भी की गई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुल्तान का परिवार रात में घर पर सो रहा था। आरोप है कि आधी रात के बाद गांव के ही कई दबंग हथियारों के साथ घर में घुस आए। इसी दौरान जाबिर और मुन्तजीर ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से शान मोहम्मद उर्फ भोला और अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे नादिर के साथ आरोपियों ने मारपीट की गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि आरोपी तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। थाना बड़गांव पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़