कैमोर।
भीषण गर्मी में राहगीरों एवं विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे “जल मंदिर योजना” अभियान के अंतर्गत सोमवार 11 मई को श्रमधाम कॉलेज परिसर में मिट्टी के घड़े रखे गए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मी के मौसम में लोगों की प्यास बुझाने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर लगातार मिट्टी के घड़े रखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्रमधाम कॉलेज में भी शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई, जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन को राहत मिलेगी।
इसके पूर्व भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा “सकोरा अभियान” के तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पेड़ों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सकोरे बांधे गए थे, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया जा सके। परिषद के इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी आशीष शर्मा अपने समस्त पुलिस स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की SFS इकाई के जिला संयोजक तरुण पांडे अपनी नगर कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। साथ ही महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि परिषद द्वारा आगे भी विभिन्न स्थानों पर जल सेवा एवं जनहित के कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट