गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
(इंडियन टी वी न्यूज़ )
जनपद बहराइच थाना नानपारा कोतवाली क्षेत्र के लीलापुरवा गाँव मे पारिवारिक मामले के कारण एक युवक ने गोली मार दी
जिससे 30 बर्षीय बिनोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए
परिजनों द्वारा पाटीदारों पर गोली मरने का आरोप लगाया गया है
घायल बिनोद ने बताया है की शाम करीब 6 बजे के आस पास वो अपने घर की दिवार पर पानी डालरहा था तभी उसके पाटीदार धार दार हतियार लेकर आये और बिनोद को दौडाने लगे इसके बाद उन्होंने कट्टे से गोली मारदी जिससे बिनोद बुरी तरह से घायल हो गए
गोली लगने के बाद घायल को परिजनों ने नानपारा कोतवाली लेकर गए वहां से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी नानपारा भेज दिया गया सीएचसी के चिकिस्तक संतोष यादव ने बताया की घायल को अत्यधिक रक्तसराव हो रहाथा इस लिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर करदिया गया है एक्सरे के बाद ही उसकी स्तिथि स्पष्ट हो पाएगी
CO नानपारा पहुप सिंह और नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह स्थिति जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे
CO नानपारा पहुप सिंह और कोतवाल राजनाथ सिंह ने आश्वासन दि या है की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी
घटना की सुचना मिलते ही अपर नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डी पी तिवारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल बिनोद से घटना के सम्बन्ध मे जानकारी ली और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाही करने की आश्वासन भी दिया गया