लोकेशन जनपद अमरोहा के थाना बछरायूं
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के थाना बछरायूं पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम कुआखेडा रोड पर काले रंग की स्कार्पियो एन गाडी सहित चार अभियुक्तो को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अवैध तंमचा .32 बोर, 07 जिन्दा कारतूस .32 बोर,एक अदद जिंदा कारतुस 315 बोर बरामद आपको बता दें कि दिनांक 13 मई रात्रि थाना बछरायूँ पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा मार्ग पर एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया। पुलिस वाहन को देखकर गाड़ी में सवार 03 व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये, जबकि 04 अभियुक्त 1.अर्जुन पुत्र सूरजवीर निवासी ग्राम कटपुरा थाना बछरायूँ 2.निखिल पुत्र परमसिंह निवासी गुलडिया थाना नौगावा सादात 3. निक्की पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम हासमपुर भूड थाना बछरायूँ 4. परणदीप उर्फ टीटू पुत्र हेमराज सिंह निवासी ग्राम खादगुर्जर थाना गजरौला जनपद अमरोहा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बछरायूं पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने साथियों के साथं मिलकर तंमचे पिस्टल आदि को अलग अलग जगह से खरीदकर अन्य लोगो को बेचने का काम करते है । इस काम मे हमारे साथ विक्रान्त गरेवाल जो अमरोहा का रहने वाला है साथ रहता है हम सभी लोग विक्रान्त गरेवाल की स्कोर्पियो एन गाडी UP 21 DQ 3004 से ही खरीदने जाते है व इसी गाडी से लोगो से सम्पर्क कर बेचने जाते है । आज भी हम लोग तंमचे व पिस्टल बेचने के लिए कुआखेडा इसी गाडी से आये थे । पूछताछ में प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर अग्रिम जांच प्रचलित है
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा