लोकेशन मोतिहारी बिहार
हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्टम चौक के पास से एक विदेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोमालिया निवासी मोहम्मद अहमद फराह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, उक्त विदेशी नागरिक मेडिकल वीजा पर भारत आया था और हैदराबाद में रह रहा था। जांच में पाया गया कि उसका वीजा लगभग चार महीने पहले ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से ठहरा हुआ था।
बताया जाता है कि वह नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय की टीम ने उसे पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया।
हरैया पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह