सहारनपुर बेहट के
भीम आर्मी भारत एकता मिशन,आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर की निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस ने कहा—राजस्व विभाग करेगा जांच!!
थाना क्षेत्र मिर्जापुर के अंतर्गत बादशाही बाग उर्फ मायापुर रूपपुर एवं ग्राम कासमपुर के बीच प्रस्तावित गौशाला निर्माण को लेकर गुरुवार को माहौल गर्मा गया। दलित समाज के तेजपाल पुत्र सुखलाल, गुलाब पुत्र सुक्खा और पंकज पुत्र लालू सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस भूमि पर गौशाला बनाई जा रही है, वह उनकी निजी जमीन है और उस पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है! मामले की सूचना मिलते ही भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी सन्नी गौतम, अजय नौटियाल, सचिन कुमार तथा वार्ड नंबर-7 प्रभारी चौधरी शाबान दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। नेताओं ने आरोप लगाया कि दलित समाज की भूमि पर जबरन गौशाला निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की!!जिला प्रभारी सन्नी गौतम ने कहा कि दलित समाज की जमीन पर किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह यादव ने बताया कि पूरे मामले से राजस्व विभाग को अवगत करा दिया गया है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है!!दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि धारा-77 के तहत निरस्त किए गए सरकारी पट्टों की श्रेणी में आती है, जिसे ग्राम प्रधान द्वारा गौशाला निर्माण हेतु प्रस्तावित कर तहसील प्रशासन से अनुमति प्राप्त की गई है!!वहीं मायापुर रूपपुर उर्फ बादशाही बाग के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महावीर सिंह ने आरोप लगाया कि विरोध कर रहे कुछ लोगों द्वारा उनसे बार-बार पैसे की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां भी दी जा रही हैं!!फिलहाल मामला राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की जांच के अधीन है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़