वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी
वरुणा जोन चोलापुर थाना क्षेत्र के ढेरही टोल प्लाजा पर स्थानीय जनता और टोल प्रबंधन के बीच चल रहा गतिरोध आखिरकार शांत हो गया है। जानकारी होते हीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए *प्रशिक्षु आईपीएस (लेडी सिंघम) मानसी दहिया* ने तत्परता दिखाते हुए बड़ा एक्शन लिया।
उनके हस्तक्षेप और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से यह निर्णय लिया गया कि स्थानीय ग्रामीण पूर्व की भांति ही शून्य बैलेंस (निशुल्क) पास बनवाकर टोल प्लाजा से आ-जा सकेंगे। टोल प्रबंधन की शिकायत थी कि फर्जी पहचान पत्र के जरिए बाहरी लोग भी स्थानीय बनकर लाभ ले रहे थे, जिससे विवाद बढ़ रहा था। अब दानगंज और आसपास के चिन्हित गांवों के नागरिकों के लिए निशुल्क पास अनिवार्य किया गया है।
लेडी सिंघम आईपीएस मानसी दहिया की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्यप्रणाली की स्थानीय जनता जमकर तारीफ कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ऐसे अधिकारी उपस्थित हैं, जनता की पीड़ा सुनी जाएगी और कानून का राज कायम रहेगा।