दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
अमवार चौकी निवासी अजय कुमार (35) पुत्र स्व. रूपलाल आज शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें घटनास्थल से निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिर पर गंभीर चोट के कारण उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि अजय घर पर चल रही शादी समारोह में आए रिश्तेदारों में से एक को छोड़ कर वह वापस लौट रहे थे। बताया गया है कि विनोद मोड़ के पास एक रिश्तेदार को छोड़ने के बाद अमवार पुनर्वास कॉलोनी के निकट ब्रेकर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. वी. के. सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के दौरान घायल के सिर पर गंभीर चोट देखी गई , इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के दौरान घायल युवक नशे के प्रभाव में था, जिस वजह से उपचार में भी कठिनाइयां आईं।युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।